ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने कहा है कि तकफीरी आतंकवादी गिरोह ISIL अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की साम्राज्यवादी नीतियों का परिणाम है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने क्षेत्र में तकफ़ीरी आतंकी समूहों के गठन की ओर इशारा करते हुए कहा कि यूरोपीय पर्यवेक्षकों और विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और ब्रिटेन की मदद और सऊदी अरब, तुर्की और क़तर के समर्थन के साथ क्षेत्र में आतंकवादी गिरोह ISIL को वुजूद में लाया गया है। अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने कहा कि इराक़ में वर्षों बाद लोकतांत्रिक सरकार का गठन हुआ है और सऊदी अरब और कतर जैसे देशों को इसी बात पर गुस्सा है और यही कारण है कि वह इराक़ की सरकार की नाकामी के लिये हर तरह के षड़यंत्र रच रहे हैं।
24 नवंबर 2014 - 06:46
समाचार कोड: 653535
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने कहा है कि तकफीरी आतंकवादी गिरोह ISIL अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की साम्राज्यवादी नीतियों का परिणाम है।